उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने राज्य के टीईटी मुद्दे पर किया कटाक्ष

सिलीगुड़ी,19 नवंबर (नि.सं.)। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल में अपने दौरे के दौरान राज्य के टीईटी मुद्दे पर क्षोभ प्रकट किया है। आज वे दिल्ली से बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भ्रष्टाचार का अड्डा है।कहीं भी ठोकोगे तो भ्रष्टाचार निकलेगा। पश्चिम बंगाल की जनता इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करना चाहती है।

इस भ्रष्टाचार की वजह से असली नौकरी चाहने वालों को नौकरी नहीं मिल रही है, उन्हें वंचित किया जा रहा है। इस भ्रष्टाचार के कारण ही राज्य सरकार के कुछ मंत्री और नेता जेल में हैं। इसके साथ ही भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक और केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जॉन बारला के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के बारे में उन्होंने कहा कि यह सब ड्रामा है। राज्य सरकार के मंत्री जेल में है। इस लिये प्रतिशोधात्मक कानूनी कार्यवाही जारी की है। जो कुछ भी साबित नहीं करेगा इससे ज्यादा कुछ नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes