उत्तर दिनाजपुर, 27 मार्च (नि.सं.)। लॉकडाउन के दौरान उत्तर दिनाजपुर जिला प्रशासन ने आवश्यक उत्पादों की होम डिलीवरी करवाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। गुरुवार की रात को जिला शासक अरविंद कुमार मीणा ने एक वीडियो वार्ता के माध्यम से यह जानकारी दिया था। उन्होंने कहा था कि बाजारों में लोगों के भिड़ को कम करने के लिए जिले में होम डिलीवरी सेवा शुरू की गई है।
उत्तर दिनाजपुर प्रशासन ने घर में किराना के सभी सामग्रियां जैसे दूध, घी, पनीर, सब्जियां, किराने की वस्तुओं की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग दुकानदारों की फोन नंबर की व्यवस्था की है। दोपहर 12 बजे से रात के बजे के बीच कॉल करके या व्हाट्सएप के माध्यम से सामग्री को सूचीबद्ध करके दुकानदारों को आर्डर करने पर अगले दिन दोपहर 12 बजे नगद पेमेंट देने पर होम डिलीवरी उपलब्ध होगा।