उत्तरकन्या अभियान में शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय की मनाई गई पुण्य तिथि

राजगंज,7 दिसंबर (नि.सं.)। उत्तरकन्या अभियान में शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय की पुण्य तिथि मनाया गया। आज राजगंज के मंतादारी में दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय की पुण्य तिथि पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी, भाजपा के जिला सचिव श्याम प्रसाद, युवा अध्यक्ष पलेन घोष समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।


भाजपा जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 7 दिसंबर 2020 को उत्तरकन्या अभियान का आह्वान किया गया था। उस अभियान में पुलिस फायरिंग में भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय की मौत हो गई थी। आज उनकी याद में श्रद्धांजलि दी गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *