उत्तरबंग थैलेसीमिया और विकलांग प्रतिबंधी सेवा संस्था की ओर से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

सिलीगुड़ी, 5 जून (नि.सं.)। उत्तरबंग थैलेसीमिया और विकलांग प्रतिबंधी सेवा संस्था की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है। आज सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में दिव्यांगता पर एक बैठक की गई। इस दौरान सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष और सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार उपस्थित थे।


आज प्लास्टिक और थर्मोकोल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के संदेश के साथ एक रैली भी निकाली गई। यह रैली विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर कंचनजंघा स्टेडियम में संपन्न हुई। बाद में विधायक शंकर घोष व डिप्टी मेयर रंजन सरकार समेत अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।

डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि मैं सुबह से विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा हूं। शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न संस्था अलग-अलग तरीके से काम कर रहे हैं। शहर को साफ सुथरा रखना है। प्लास्टिक मुक्त और थर्मोकोल मुक्त समाज का निर्माण होना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *