वैक्सीन न मिलने पर महिलाओं ने किया हंगामा

खोरीबाड़ी, 24 जुलाई (नि.सं.)। खोरीबाड़ी ब्लॉक के बाजारूजोत स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर महिलाओं ने नाराजगी जताई है। मिली जानकारी अनुसार बाजारूजोत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में आज वैक्सीन दिया जा रहा था।


आज 200 लोगों को ही वैक्सीन का खुराक देना था,लेकिन केंद्र में वैक्सीन लेने काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। वैक्सीन नहीं मिलने से लाइन में सुबह 6 बजे से खडी महिलाओं ने क्षोभ प्रकट किया।

वहीं, कृष्ण शर्मा ने कहा कि वैक्सीन को लेकर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *