व्यक्ति की मौत के मामले में एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 30 जून (नि. सं.)। प्रधाननगर पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम संतोष मुर्मू है।आरोपी युवक को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार गत 29 तारीख को दागापुर चाय बागान के न्यू लाइन के निवासी सुकलाल मुंडा के साथ रुपये को लेकर उक्त युवक के बीच विवाद हुआ था।

तभी युवक ने सुक लाल मुंडा पर हमला कर दिया था। इसके बाद सुक लाल मुंडा को गंभीर हालत में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में को भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी।
दूसरी ओर, मृतक के परिवार वालों ने इस संबंध में थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तर किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *