वैली ब्रिज तैयार, कल से शुरू होगी आवाजाही

सिलीगुड़ी, 2 दिसंबर (नि.सं.)। माटीगाड़ा स्थित बालासन ब्रिज पर बने वैली ब्रिज पर कल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। आज पुलिस कमिश्नरेट में एक पत्रकार सम्मलेन कर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

पत्रकारों को संबोधित कारते हुए गौरव शर्मा ने कहा कि वैली ब्रिज पर कल से आवाजाही शुरू हो जाएगी। हालांकि, वैली ब्रिज के ऊपर से किसी भी भारी वाहन को वैली ब्रिज पार करने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा आर्मी की वाहनों पर भी पाबंदी रहेगी।

वहीं, उन्होंने कहा कि स्कूल बस और निजी छोटी वाहन, ऑटो की आने जाने की अनुमति होगी। उन्होंने आगे कहा कि यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिए एक ट्रैफिक बूथ ब्रिज के समीप बनाया गया है।

गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण 20 अक्टूबर को बालासन ब्रिज का तीन नंबर पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। ब्रिज की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ब्रिज के ऊपर से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetperabet girişperabetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes