उत्तर बंगाल, समाचार
राजगंज में चुनाव परिणाम के बाद तनाव, प्रधान के घर में तोड़फोड़
राजगंज, 5 मई (नि.सं.)। चुनाव परिणाम घोषित होते ही राजगंज ब्लॉक के भांडारीगछ गांव में तनाव फैल गया। आरोप है कि बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान के घर पर बदमाशों ने हमला कर तोड़फोड़ की। केवल प्रधान का घर ही नहीं, बल्कि आसपास के कई अन्य घरों में भी नुकसान पहुंचाया गया है।स्थानीय निवासियों के एक वर्ग का दावा है कि इस हमले के पीछे बीजेपी समर्थकों का हाथ है। हालांकि, बीजेपी नेतृत्व ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।
बीजेपी नेता धनंजय मल्लिक ने कहा कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा है। उनका आरोप है कि पहले से ही पार्टी के भीतर विवाद चल रहा था और चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी को बदनाम करने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इलाके में पुलिस तैनात की गई है।
