वेतन वृद्धि की मांग में आशाकर्मियों ने खोरीबाड़ी में किया सड़क जाम

खोरीबाड़ी,13 फरवरी (नि.सं.)। वेतन वृद्धि की मांग में आशा कर्मियों ने खोरीबाड़ी-सिलीगुड़ी राजकीय सड़क अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया है। पश्चिमबंग आशाकर्मी यूनियन की ओर से आज पूरे राज्य की तरह खोरीबाड़ी में भी आशा कर्मी यूनियन विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई है।


बाद में पुलिस के अनुरोध पर आशा कर्मियों ने पथावरोध हटा लिया। आशा कर्मी यूनियन का आरोप है कि कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करते समय 50 आशा कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें सम्मानपूर्वक और शीघ्र रिहा किया जाए। आशा कर्मी यूनियन की खोरीबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष नमिता सूत्रधर ने कहा कि वेतन बढ़ोतरी की मांग में आज से हड़ताल शुरू हो गयी है। जब तक यूनियन कहेगी तब तक हड़ताल चलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *