छिनतई मामले में एक गिरफ्तार, अदालत में हुई पेशी

सिलीगुड़ी, 4 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन के भक्ति नगर थाना अंतर्गत इस्कॉन रोड इलाके से छिनतई के एक मामले में उत्तम बर्मन को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ दिन आगे नेहा सिंह नामक एक युवती के साथ इस्कॉन रोड इलाके में छिनतई की घटना घटी थी।

घटना के बाद नेहा सिंह ने इस मामले में भक्ति नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत के आधार पर भक्ति नगर थाना पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात आरोपी उत्तम बर्मन को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली है कि आरोपी उत्तम बर्मन के खिलाफ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के विभिन्न थाना एवं चौकी में चोरी और छिनतई की घटना का मामला दर्ज हैं। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibommatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes