विभिन्न आरोपों को ले उत्तरबंग डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया प्रिंसिपल का घेराव

सिलीगुड़ी, 7 जनवरी (नि.सं.)। विभिन्न आरोपों को ले आज उत्तरबंग डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।


विद्यार्थियों का आरोप है कि फर्स्ट ईयर में भर्ती हुए विद्यार्थियों को अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। उन्हें अब तक मार्कशीट भी नहीं मिली है। कई बार उत्तरबंग विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को इस बारे में जानकारी भी दी गयी है, लेकिन उन लोगों को कोई सटिक जवाब नहीं मिला। इसी कारण आज बाध्य होकर विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल का घेराव किया और उनसे लिखित जवाब मांगा।

इस संबंध में उत्तरबंग डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल एस. मुखोपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों के आरोप सही है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को दे दी गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *