विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विधायक दुर्गा मुर्मू को सौंपा गया ज्ञापन

खोरीबाड़ी,16 जुलाई (नि.सं.)। खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत के विवेकानंदपल्ली, नया बस्ती, चक्करमारी आदि इलाके के विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा मन की बात सेल का सह संयोजक डॉक्टर एम समादर एवं सुबल सिकदर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक दुर्गा मुर्मू को ज्ञापन सौंपा है।

सह संयोजक डॉक्टर एम समादर ने कहा कि चक्करमारी इलाकों में श्मशान घाट की उचित व्यवस्था नहीं होने से दाह संस्कार में दिक्कत होती है। खासकर बरसात के दिनों में श्मशान घाट के आसपास पानी जमने से काफी परेशानी होती है। वहीं, बिन्नाबाड़ी पंचायत अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में सब्जी की प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता है। थोक सब्जी मंडी नहीं होने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

डॉ. समादार ने बताया चक्करमारी से सिंघ्याजोत के मध्य मुख्य सड़क पर बनी डाउन ब्रिज की जगह बड़े ब्रिज निर्माण की मांग की गई है। डाउन ब्रिज के कारण बरसात के दिनों जलनिकासी की समस्या हो जाती है, जिसके कारण नजदीकी गांवों में जल जमाव की संभावना बनी रहती है।

इसे देखते हुए स्थानीय विधायक दुर्गा मुर्मू को ज्ञापन सौंप कर श्मशान घाट का निर्माण, थोक सब्जी मंडी तथा पुल निर्माण की मांग की गई है। वहीं, विधायक दुर्गा मुर्मू ने कहा कि इलाके वासियों की परेशानियों को देखते हुए समाधान करने की हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomjojobetkargabetİmajbetimajbetjojobetCasibomjojobetgrandpashabetcasibomxslotnesinecasinotipobetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habervdcasinomatadorbetcasibomVdcasinomatbet güncel girişsekabet girişpusulabet güncel girişjojobetjojobetsuperbetin girişjojobet girişvdcasino girişgrandpashabetjojobetpalacebetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibombetsalvador giriş Built with ❤︎ by appycodes