आमबाड़ी में भाजपा की विजय रैली, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह

राजगंज, 10 मई (नि.सं.)। 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राजगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आमबाड़ी ग्राम पंचायत इलाके में विजय रैली को लेकर उत्सव का माहौल देखने को मिला। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न इलाकों में विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई। यह विजय रैली आमबाड़ी गोकुलभिटा, बिजनेस कॉलोनी, कामारभिटा, महामाया कॉलोनी, सुदामगंज, साहेबपाड़ा और 9 नंबर कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में निकाली गई। पार्टी के झंडों, अबीर-गुलाल और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का दावा है कि राज्य की जनता ने परिवर्तन के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। इसी खुशी में आम लोगों को साथ लेकर यह विजय उत्सव मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *