विधायक दुर्गा मुर्मू ने डांगुजोत इलाका का लिया जायजा

खोरीबाड़ी, 15 जुलाई (नि.सं.)। फांसीदेवा-खोरीबाड़ी विधायक दुर्गा मुर्मू आज बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत के डांगुजोत इलाका का जायजा लेने पहुंचे। विधायक इलाका वासियों से मिलकर विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए।


इस दौरान विधायक दुर्गा मुर्मू के साथ नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा, अनिल राय, वीरेन सिकदर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।इलाका वासियों ने सड़क निर्माण, अस्पताल निर्माण सहित विभिन्न मांगों को विधायक के समक्ष रखा । विधायक ने इलाका वासियों की समस्याओं से अवगत होकर हरसंभव समाधान करने का आश्वासन दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *