विधायक ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

राजगंज,31 दिसंबर (नि.सं.)। राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया है। 31 दिसंबर यानी आज विधायक का 73वां जन्मदिन है। उन्होंने आज राजगंज के बाखोयाबाड़ी इलाके में हावड़ा साउथ प्वाइंट हैंडीकैप्ड चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा। इसके बाद बच्चों को कंबल व विभिन्न खाद्य सामग्री व अन्य सामान सौंपा गया।


इस संबंध में विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि हर बार मेरा जन्मदिन अलग ढंग से मनाया जाता है। लेकिन बहुत समय से मैं अपना जन्मदिन छोटे बच्चों के साथ मनाना चाहता था। आज मैंने अपना जन्मदिन हावड़ा साउथ प्वाइंट हैंडीकैप्ड चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ मनाया है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इस दौरान राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष रूपाली दे सरकार, तूणमूल ब्लॉक अध्यक्ष अरिंदम बंद्योपाध्याय, बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत प्रधान समीजुद्दीन अहमद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *