वृद्धा की शवयात्रा में डीजे की धुन पर जमकर नाचे परिजन

राजगंज,13जून (नि.सं.)। एक वृद्धा की शव यात्रा में लोग शोक नहीं, बल्कि डीजे पर चलने वाले गानों की धुन पर नाचते-गाते जा रहे थे। अर्थी के आगे डीजे और पीछे डांस करते परिवार के लोगों को देख सब हैरान थे। इस दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि 104 वर्ष की उम्र पार करने के बाद वृद्धा की मौत हुई है। इसलिये 104 वर्षीय मालती सरकार की अंतिम यात्रा मेंं मातम नहीं मनाया गया है।


बताया जा रहा है कि वृद्धा की अंतिम इच्छा के मुताबिक ऐसा आयोजन किया गया है। राजगंज के पानीकौरी अंचल के दुबरागछ गांव की 104 वर्षीय महिला मालती सरकार की रविवार को वृद्धावस्था में मौत हो गई। वह जब जीवित थी तब आनंदित होकर अपना समय बिताना पसंद करती थी। उनकी अंतिम इच्छा थी कि जब उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया जाएगा तो कोई दुखी नहीं होगा बल्कि हंसी-खुशी से अंतिम विदाई करेंगे। इसलिए वृद्धा के परिवार ने यह अनोखी पहल की है।

जब सड़क पर मालती सरकार की शव यात्रा निकली तो परिवार के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में इलाके लोग भी शामिल हुए। शव यात्रा में डीजे का इंतजाम किया गया था। साथ ही डीजे पर चलते गानों की धुनों पर परिवार के सभी सदस्य झूमते हुए चल रहे थे। वृद्धा के नाती ने कहा 104 साल के बाद दादी की मौत हुई है। साथ ही दादी की इच्छा का मान रखने की ऐसी व्यवस्था की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *