विश्वकर्मा विसर्जन करने गया व्यक्ति फूलबाड़ी बैराज में बहा

राजगंज,18 सितंबर (नि.सं.)। विश्वकर्मा भगवान को विसर्जन करने गया एक व्यक्ति फूलबाड़ी बैराज में बह गया। यह घटना आज शाम सिलीगुड़ी संलग्न फूलबाड़ी महानंदा बैराज में घटी है। व्यक्ति का नाम चुनचुन सहानी है। वह सिलीगुड़ी का रहने वाला है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज शाम को सिलीगुड़ी से एक दल फूलबाड़ी महानंदा बैराज में विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति विसर्जन करने गया था। वहां विसर्जन के बाद वे लोग पिकनिक मना रहे थे। इसके बाद नहाने के दौरान चुनचुन सहानी नदी में बह गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही फांसीदेवा पुलिस मौके पर पहुंची है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *