विश्व पर्यावरण दिवस से पहले स्वयंसेवी संगठन ने प्लास्टिक कैरीबैग पर प्रतिबंध लगाने की अपील की

सिलीगुड़ी, 2 जून (नि.सं.)। आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इस दिन पूरे देश में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 जून को सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा भी कई पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किए जायेगे।


मेयर ने कहा कि हरियाली के लिए शहर में सैकड़ों पौधे लगाए जाएंगे।इसी बीच आज शहर के विभिन्न बाजारों में गेटबाजार युवा भारती सहित अन्य समाजसेवी संगठन प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल न करने का आवेदन लेकर पहुंचे।

आज संगठन के सदस्यों ने व्यवसायियों से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की अपील की।संस्था की ओर से चिकित्सक भास्कर राय व कंचन राय ने कहा कि शहर के तापमान में वृद्धि का मुख्य कारण प्लास्टिक है। इसलिए प्लास्टिक का उपयोग जल्द से जल्द बंद करनी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *