विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में किसान मोर्चा की ओर से साइकिल रैली का आयोजन

राजगंज, 3 जून (नि.सं.)। आज विश्व साइकिल दिवस है। इस अवसर पर भाजपा के किसान मोर्चा की ओर से राजगंज के बेलाकोवा में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बताया गया है कि यह रैली राजगंज के बेलाकोवा किसान मंडी से शुरू हुई और भाजपा पार्टी कार्यालय में आकर संपन्न हुई।

इस संबंध में किसान मोर्चा के जलपाईगुड़ी जिले के महासचिव नकुल दास ने कहा कि आज विश्व साइकिल दिवस है। 2018 में राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया था। उसी के उपलक्ष्य में आज उक्त साइकिल रैली का आयोजन किया गया है।

इस दौरान भाजपा के राजगंज उत्तर मंडल के अध्यक्ष अनिल बर्मन, राजीव सरकार, नारायण चक्रवर्ती, भूपेन राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes