विवाद के चलते व्यक्ति की हत्या, आरोपी ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

नक्सलबाड़ी,6 नवंबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के किरणचंद्र बागान इलाके में पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का विकाश मुंडा ( 37) है। आरोपी ने घटना के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।


बताया गया है कि कुछ दिन पहले विकाश मुंडा ने त्रिशूल से गांव के ही फबियानास मिंच नामक एक व्यक्ति पर हमला किया था। इस घटना मेें फबियानास मिंच किसी तरह बच गया था।

बीती रात विकास मुंडा के साथ फबियानास मिंच की विवाद हो गई। इस दौरान फबियानास ने विकाश मुंडा की हत्या कर दी। घटना के बाद आज सुबह आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।


सूत्रों के अनुसार फबियानास मिंच ने 25 साल पहले इसी तरह विकाश के पिता की हत्या की थी। नक्सलबाड़ी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज वअस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *