सिलीगुड़ी,17 नवंबर (नि.सं.)। छठ व्रतियों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने लालमोहन मौलिक निरंजन घाट में दो जगहों के रेलिंग को तोड़ दिया है। वित्तीय नुकसान होने के बावजूद भी विवाद को रोकने के लिए नगर निगम को यह निर्णय लेना पड़ा।
मंगलवार को एक पत्रकार सम्मेलन में सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य ने ऐसे ही बातें कही। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि सिलीगुड़ी में इस बार 145 घाटों पर छठपूजा का आयोजन किया जा रहा है।
नगर निगम ने कोलकाता हाई कोर्ट और ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक छठ घाट के बुनियादी ढांचे का विकास किया है।इसके अलावा उन्हें उम्मीद है कि शहर के लोग दुर्गा पूजा और काली पूजा के तरह ही पटाखे न जलाएं बगैर छठ पूजा मनायेंगे।