वुद्ध का फंदे से लटकता शव बरामद

राजगंज, 25 मार्च (नि.सं.)। बेलाकोवा के शिकारपुर हाट में स्थित मार्केट काॅम्प्लेक्स से एक वुद्ध का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम केशव साहा (75) है।


सूत्रों के अनुसार केशव साहा कई वर्षाें से अपने बेटे को लेकर शिकारपुर हाट के सरकारी शेड में रहते थे। वे सब्जी बेच कर जैसे-तैसे अपना संसार चला रहे थे। कुछ दिन पहले वह बीमार हो गये। आज स्थानीय लोगों ने मार्केट काॅम्प्लेक्स में उक्त वृद्ध का फंदे से लटकता शव देखा।

इसके बाद घटना की जानकारी बेलाकोवा चौकी की पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये जलपईगुड़ी जिला अस्पताल में भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *