मोदी-शाह की तस्वीरों वाले पोस्टर से जलपाईगुड़ी में मचा हंगामा, राजनीतिक विवाद में घिरे सैकत चटर्जी  

जलपाईगुड़ी, 24 जून (नि.सं.)। सैकत चटर्जी, मोदी और अमित शाह को रस्सी से बांधकर घुमा रहे है। जलपाईगुड़ी में ऐसे ही एक पोस्टर को लेकर हंगामा मचा हुआ है। पोस्टर में तस्वीर के साथ ‘हम भूले नहीं हैं’ लिखा है। जलपाईगुड़ी नगर पालिका के चेयरमैन सैकत चटर्जी इस पुरानी तस्वीर को लेकर नए राजनीतिक विवाद में फंस गए हैं।यह पोस्टर रात के अंधेरे में जलपाईगुड़ी शहर के खास इलाकों में टांगा गया है। पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘हम भूले नहीं हैं’ लिखा है। पोस्टर में दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की तस्वीरों को रस्सी से बांधकर सड़कों पर घुमाया जा रहा है। तस्वीर में सैकत चटर्जी मौजूद है। कुछ साल पहले की तस्वीर के अचानक शहर की सड़कों पर वापस आने से राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

भाजपा का दावा है कि सैकत चटर्जी ने उस समय सस्ती राजनीति करने के लिए ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उस समय लोगों को विरोध करने का मौका नहीं मिला, आज वे इस घटना पर अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
दूसरी तरफ, सैकत चटर्जी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि पोस्टर जानबूझकर उनकी इमेज खराब करने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज का एक हिस्सा मुख्यमंत्री और नगर निगम मंत्री द्वारा उनके काम की तारीफ करने से असहज है। इसीलिए वे राजनीतिक मकसद से पुरानी तस्वीरें सामने लाकर उन्हें विवाद में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes