विभिन्न मांगों के समर्थन में सफाईकर्मियों ने सिलीगुड़ी नगर निगम के सामने कचरा फेक किया प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 17 फरवरी (नि.सं.)। विभिन्न मांगों के समर्थन में आज सफाईकर्मियों ने सिलीगुड़ी नगर निगम के सामने कचरा फेक प्रदर्शन किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्डों के 2771 स्थायी और अस्थायी सफाई कर्मियों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन का शुरुआत सफाई कर्मियों ने बाघाजतिन पार्क के सामने से एक विधिक्कार रैली निकाल कर किया। रैली जैसे ही सिलीगुड़ी नगर निगम पहुंची सफाईकर्मियों  ने कचरा फेक प्रदर्शन शुरू कर दिया।



उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल सफाई कर्मचारी समिति कई दिनों से सफाईकर्मियों के स्थाईकरण, वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। उसके बाद भी सिलीगुड़ी नगर निगम उनकी मांगों को कोई महत्व नहीं दे रहे है। यही कारण है कि उन्होंने इस बार हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। समिति के अध्यक्ष किरण राउत ने कहा कि वेतन वृद्धि सहित कई मांगों के समर्थन में काम बंद कर धिक्कार रैली निकाली गयी है। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी के साथ-साथ अन्य जिलों के सफाईकर्मियों से भी अपने काम को बंद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे आंदोलन जारी रखेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *