विधानसभा चुनावों में भाजपा जलपाईगुड़ी जिले के सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी : सायंतन बसु 

जलपाईगुड़ी, 19 नवंबर (नि.सं.)। आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जलपाईगुड़ी जिले के सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।


प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने आज सुबह जलपाईगुड़ी शहर के पांडापाड़ा इलाके में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष बापी गोस्वामी, भाजपा नेता दीपेन प्रमाणिक, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पोलेन घोष के अलावे कई स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 वहीं, पत्रकारों को संबोधित करते हुए महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने जलपाईगुड़ी जिले विधानसभा केंद्र को छोड़कर जिले के छह विधानसभा केंद्रों में भारी मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि अब राज्य की जनता सत्तारूढ़ दल के अत्याचार और भ्रष्टाचार से तंग आकर भाजपा के साथ खड़ी है।


उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा जलपाईगुड़ी जिले के सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी यह जनता ने तय कर दिया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *