300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 21 फरवरी (नि.सं)। एसओजी और माटीगाड़ा थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार माटीगाड़ा बाजार से सटे इलाके में अभियान चलाकर 300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
आरोपी का नाम मायना खातून (26) है। वह माटीगाड़ा विश्वास कॉलोनी की निवासी बताई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला लंबे समय से अपने घर से ही मादक पदार्थों का कारोबार चला रही थी। शुक्रवार को मादक पदार्थ की डिलीवरी देने के बाद वह घर लौट रही थी। उसी समय पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है। मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *