फूलबाड़ी में गृहिणी की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप-पति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 30 जून (नि.सं.)। फूलबाड़ी में एक गृहिणी की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान आजमिरा खातून के रूप में हुई है, जो सिलीगुड़ी के शालबाड़ी इलाके की निवासी थी। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह के करीब तीन साल बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही विभिन्न कारणों को लेकर आजमिरा को उनके पति मुस्तफा अली द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका दावा है कि पिछले कुछ महीनों में यह प्रताड़ना और भी बढ़ गई थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि आजमिरा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की गई। इसके बाद फंदे से झूला दिया। 

परिजनों की शिकायत के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और प्राथमिक जांच के बाद आरोपी पति मुस्तफा अली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मामले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes