सिलीगुड़ी,17 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड के को – ऑर्डिनेटर पर युवक के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। वार्ड को – ऑर्डिनेटर द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार करने के बाद युवक वार्ड कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 43 नंबर वार्ड के रहने वाले युवक विवेक सिंह आज सुबह अपनी समस्या को लेकर वार्ड को-ऑर्डिनेटर रागिनी सिंह के कार्यालय पंहुचा था। युवक विवेक सिंह का कहना है कि जब उसने वार्ड को – ऑर्डिनेटर को अपनी समस्याएं सुनाई तो वे भड़क उठी।
इसके बाद उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। युवक ने कहा कि वार्ड को-ऑर्डिनेटर ने उन्हें कहा कि तुम अभी छोटे हो, मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं मुझे पता है। वहीं, दुर्व्यवहार के बाद से ही युवक वार्ड कार्यालय के सामने धरने पर बैठा हुआ है।
वहीं, को- ऑर्डिनेटर रागिनी सिंह ने कहा कि युवक विवेक सिंह के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। उन्होंने युवा को समझाया कि फिलहाल वह लोग वार्ड को-ऑर्डिनेटर हैं। इसीलिए समस्याओं का स्थायी समाधान फ़िलहाल नहीं हो सकता है।