युवाभारती वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के कम्युनिटी किचन का मेयर ने लिया जायजा

सिलीगुड़ी, 24 अप्रैल (नि.सं.)। युवाभारती वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से कम्युनिटी किचन बना कर 20 अप्रैल से लोगों के लिये भोजन की व्यवस्था ही गयी है। संगठन की ओर से सिलीगुड़ी संलग्न विभिन्न इलाके के करीब 700 लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। साथ ही संगठन के सदस्य कई चाय बागान इलाके के लोगोें को भी भोजन करवा रहे है। वहीं, मेयर अशोक भट्टाचार्य ने उनकी इस पहल की सरहाना की है।


शुक्रवार को मेयर अशोक भट्टाचार्य ने उक्त कम्युनिटी किचन जायजा लिया। मेयर ने कम्युनिटी किचन जायजा करने के बाद आने वालों दिनों मेें उनका साथ देने का आश्वासन भी दिया है। दूसरी ओर, एनजेपी गेट बाजार के युवाभारती वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने मेयर के राहत कोष मेें 25 हजार रूपये के चेक भी सौंपे हैै।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *